महिला 6 माह की बच्ची सहित ट्रेन के आगे कूदी, मासूम की माैत

11/10/2019 2:54:41 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन): महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलमार्ग पर गांव डहीना के नजदीक कि.मी. 98 के पास एक महिला 6 माह की बेटी के साथ रेल के आगे कूद गई। इस दौरान बच्ची की मौत व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। 

महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलमार्ग पर गांव डहीना के पास ज्योति 6 माह की बेटी दीक्षा को लेकर रेल के आगे कूद गई। ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मृतक बच्ची का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला गांव ओलंगा रेवाड़ी की रहने वाली बताई गई है। उक्त घटना के बाद जी.आर.पी. पुलिस पीड़ित महिला का बयान लेने के लिए रोहतक रवाना हो चुकी है। 
 

Isha