मां ने 2 मासूमों के साथ नहर में लगाई छलांग, महिला की मौत, बच्चे पानी में बहे

7/21/2020 5:02:47 PM

करनाल(के.सी.आर्य़): करनाल के वसंत विहार में रहने वाली महिला ने आवर्धन नहर में अपने 2 बच्चों के साथ छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों की मदद से महिला का शव मिल गया है जबकि बच्चों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार एक बच्चा 1.5 साल का था और एक बच्ची 7 साल की है। महिला ने सोमवार दोपहर को अपने बच्चों के साथ छलांग लगाई थी। नहर के आस पास खड़े लोगों ने महिला को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने छलांग लगा दी । जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया जिसके बाद महिला और बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया।

महिला का शव तो पुलिस को काफी मशक्कत के बाद मिल गया लेकिन बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।  फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है, वहीं गोताखोरों की मदद से बच्चों को भी ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।  

Isha