लिव इन मेें रही महिला ने दुष्कर्म व धमकाने का केस करवाया दर्ज

1/5/2022 11:30:16 AM

हिसार: शहर की 29 वर्षीय महिला ने बाढड़़ा के विकास पर लिव इन रिलेशनशिप में रहकर उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला का कहना है कि उसकी शादी साल 2007 में राजस्थान के युवक के साथ हुई थी। अब 3 साल से पति के साथ मेरी अनबन चल रही है। वह 2 साल से पति से अलग रह रही है। इस दौरान उसकी दोस्ती बाढड़़ा के विकास के साथ हो गई और दोनों कुछ महीने भिवानी की एक कॉलोनी में रहे। वहां विकास ने उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए। 5 महीने पहले वह उसे हिसार की एक कॉलोनी में ले आया और वहां भी दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha