फर्जी आईडी बनाकर युवती की फोटो की वायरल, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 11:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): युवतियों के ऑनलाइन उत्पीड़न और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना साइबर क्राइम पूर्व में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह पूरी घटना 13 अक्तूबर की है। सेक्टर-51 गुरुग्राम निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक आरोपी ने उनकी और उनकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी तैयार की। इसके बाद आरोपी ने उन पर उनकी तस्वीरें अपलोड कर दीं और सोशल मीडिया के जरिए अभद्र तथा धमकी भरे मैसेज प्रसारित करने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न किया और दोनों बहनों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। पीड़ित परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पूर्व में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी आईडी बनाने वाले और मैसेज भेजने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

युवती से फोन पर अभद्रता, जान से मारने की दी धमकी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह घटना गत 15 सितंबर 2026 की है। डीएलएफ फेज-5 गुरुग्राम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को एक युवक ने फोन पर लगातार परेशान किया। आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर 13 अक्तूबर को थाना महिला सेक्टर-51 में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं, और नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static