नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 11:10 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। करीब 25 दिन तक आरोपी ने महिला को झांसे लें लेकर वारदात को अंजाम दिया। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से चक्करपुर एरिया में रहने वाली महिला ने बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात चक्करपुर में रहने वाले नवनीत से हुई। नवनीत ने उन्हें नौकरी दिलाने की बात कही और आने ऑफिस बुलाया। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी उनका यौन उत्पीड़न करने लगा। आरोपी ने 29 अगस्त से 23 सितंबर तक उनका यौन उत्पीड़न किया। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।