दहेज की मांग को लेकर युवक ने पत्नि की रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

2/2/2023 9:52:01 PM

फिरोजपुरझिरका, (ब्यूरो): शहर की सुभाष कालोनी में रहने वाले एक युवक द्वारा अपनी पत्नि की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतका के शव का पुलिस ने जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की सुभाष कालोनी में रहने वाले अशोक खान ने पुलिस चौकी सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है उसने अपनी बेटी रजीन की शादी रोहिन पुत्र रशीद निवासी सांगानेर, जयपुर के साथ दो वर्ष पूर्व की थी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

रोहिन के मां बाप की मौत होने की वजह से वह सुभाष कालोनी, फिरोजपुर झिरका में अपने सास एवं ससुर के साथ ही रह रहा था। अशोक खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही रोहिन उसकी बेटी से दहेज की मांग करने लगा और उसे प्रताडि़त करता रहा। कई बार उसको मना भी किया। आरोप है कि उसके दामाद रोहिन ने उसकी बेटी रजीन की एक फरवरी बुधवार की रात्रि को रस्सी से गला दबाकर निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना दो फरवरी वीरवार सुबह 11 बजे मिली। पुलिस चौकी सिटी प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।

 

वर्जन-

‘‘पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अशोक खान की शिकायत पर पुलिस ने उसके दामाद रोहिन खान सुभाष कालोनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को शीघ्र दबोचा जाएगा।’’ - सुनील कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी सिटी, फिरोजपुर झिरका।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi