महिला को जन्मदिन के बहाने बुलाकर युवक ने दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

7/2/2021 10:19:44 AM

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले पीड़ित महिला को फेसबुक पर अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे जन्मदिन के बहाने सोनीपत बुलाकर गीता भवन चौक पर स्थित एक निजी होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। 

जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि उसके साथ रेप हुआ है। आरोपी सोनीपत के गांव मदीना का रहने वाला है और दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana