पत्नी ने किया पति के अवैध संबंधों का विरोध, प्रेमिका ने पिलाया जबरन जहर

5/5/2018 11:39:23 AM

कैथल (सुखविंद्र): कलायत थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में महिला पर रंजिशन जहरीली दवाई पिलाने का आरोप है। पिंजुपुरा गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसके पति का पड़ोस की महिला के साथ चक्कर है। इस बारे में परिवार के सभी सदस्यों ने उसको समझाया, जो कुछ दिनों तक ठीक रहा और बाद में फिर से उन्हीं हरकतों पर आ गए। 

पीड़िता ने बताया कि उसके पति का पड़ोस की महिला के साथ चक्कर है। 26 अप्रैल को जब उसका पति उस महिला से बातचीत कर रहे थे तो वह मौके पर पहुंच गई। दोनों को समझाया। उस समय तो दोनों ही वहां से चले गए। 4 दिन बाद 30 अप्रैल को दिन में करीब 3 बजे जब वे अपने पशुओं को चारा डालने में व्यस्त थी तो पड़ोसन ने पीछे से आकर उसका एकदम गला दबा दिया और हाथ में ली हुई दवाइयां उसके मुंह में डाल दी। ऐसा होने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला मौके से फरार हो गई। पूरी घटना को घर पर बताया। परिजनों ने पड़ोसन की मदद से कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का केस दर्ज किया है।

विवाहिता ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी पिंजूपुरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके जो मेरे पास 2 लड़की व एक लड़का है। 
 

Nisha Bhardwaj