युवती से दोस्ती कर होटल में बुलाया, रेप कर दिया शादी का झांसा, 15 महीनों तक चला गंदा खेल
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 11:15 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): दोस्ती कर एक युवक द्वारा युवती को बुलाकर होटल में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। 15 महीनों तक चले इस गंदे खेल से परेशान होकर युवती से पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को नामजद करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली के बिजवासन की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2025 में उसकी एक युवक मनिंद्र सिंह से दोस्ती हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने गुरुग्राम के सेक्टर-39 में स्थित एक होटल में मिलने बुलाया। उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। इसी झांसे में रखकर आरोपी 17 जुलाई 2025 से 11 सितंबर 2026 के बीच गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित होटल में उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे गुमराह करने लगा।
धोखे का अहसास होने पर पीड़ित युवती ने पूरी आपबीती पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।