देवर ने भाभी से किया रेप, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लेकमेल

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 08:55 PM (IST)

गुड‍़गांव,(पवन कुमार सेठी): सेक्टर 56 क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर रेप किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता आ रहा है। ससुराल पक्ष भी आरोपित का साथ दे रहा है। महिला ने शिकायत झज्जर पुलिस थाने में दी, जहां से जीरो एफआईआर के बाद गुड़गांव के सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


झज्जर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी दिसंबर 2006 में गुड़गांव के घाटा निवासी सोलन पाल के साथ हुई। इसी दिन उसकी बहन की शादी भी सोलन पाल के छोटे भाई बेगराज के साथ हुई। लेकिन कम आयु के चलते उसका गौना वर्ष 2012 में किया गया।

 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/GurugramKesari पर क्लिक करें।

 

महिला का आरोप है कि उसका पति नशे में लिप्त रहता था और देर रात ही घर आता था। इस बीच वर्ष 2009 में उसके देवर बेगराज ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए और उन्होंने बोला कि बेगराज नशे में बहक गया होगा। इसके बाद बेगराज ने एक दिन दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ रेप किया। इस बीच बेगराज ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं। महिला का कहना है कि उसने इस बारे में अपने परिवार को शिकायत करनी चाही, लेकिन अपनी छोटी बहन की शादी ना टूट जाए इसका ख्याल कर वह चुप हो गई। इसके बाद बेगराज जब चाहे उसके साथ रेप करता रहा। इस बीच ससुराल वालों ने उसका दो बार लिंग परीक्षण कराया, जब पता चला कि गर्भ में बेटी है तो उसका नोएडा व गुड़गांव में गर्भपात भी करा दिया।

 

इसके बाद उसे ससुराल में बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद छोटा देवर अजय भी उस पर बुरी नियत रखने लगा। वर्ष 2019 में घर में कोई नहीं था तो अजय ने उसके साथ रेप किया। वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई। वहां ससुराल वाले मिन्नत करने पहुंचे और उसे ले आए। इसके बाद अजय ने बाथरूम में पीड़िता की वीडियो बना ली और उसे सोशल साइट पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। वर्ष 2021 में पति की मौत हो गई। इसके बाद भी अजय उसके साथ रेप करता रहा। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई और झज्जर पुलिस में शिकायत दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static