शादी का झांसा देकर युवती से रेप

6/10/2023 7:27:52 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 एरिया में शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। युवक-युवती लिव-इन में रह रहे थे। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार महीने तक रेप किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, दिल्ली के मालवीय नगर निवासी युवक और गुरुग्राम की युवती कुछ महीने पहले एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली तो वे गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक फ्लैट पर लिव-इन में रहने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार महीने तक रेप किया। अब जक युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने इनकार कर दिया। वहीं शुक्रवार को झगड़े के बाद युवक घर से चला गया। युवती ने सेक्टर 53 थाना में रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज दर्ज कराया है। सेक्टर 53 थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi