महिला से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

11/5/2022 5:01:39 PM

कैथल: शहर के पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने वाले दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 28 अक्टूबर को राजू व राजेश ने महिला के घर में घुस गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने 2 अक्टूबर को उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Ajay Kumar Sharma