गहने चमकाने के बहाने घर में घुसे युवक, महिला को वश में कर गहने लेकर फरार

5/4/2018 12:29:53 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): गहने चमकाने का झांसा देकर दो ठग एक महिला से सोने के गहने ठगकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शकुंतला तनेजा ने थाना सेंट्रल पुलिस को दी अपनी शिकायत मेंं कहा है कि वह यहां सेक्टर-16 में अपने परिवार के साथ रहती है।गतदिवस दो युवक उनके घर में अाए और थोड़े पैसों में सोने के गहने चमकाने की बात कहने लगे।

महिला ने सबसे पहले मंदिर की घंटी साफ करवाई, इस दौरान अारोपियों ने मालिकन के हाथों में पाउडर लगाकर उसे अपने वश में कर लिया। 

जिसके बाद उसने खुद अपने हाथों से सारे सोने के आभूषण उतारकर दोनों युवकों को थमा दिए। इस पर महिला ने दोनों को घर के अंदर बुलाकर आभूषण दे दिए। आभूषण देकर महिला चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। पीछे से दोनों युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Deepak Paul