सूटकेस में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई अभी तक शिनाख्त

10/10/2020 6:44:06 PM

सिरसा (नवदीप सेतिया): हरियाणा के सिरसा में एक सूटकेस में महिला का शव मिला। फूलकां के पास बनमंदोरी माइनर में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतका के गले में निशान मिले हैं। डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 



इस बारे पुलिस का कहना है कि शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि ये माइनर मेहूवाला हैड से निकलती है। हैड से बहकर महिला का शव बनमंदोरी माइनर में आया है। मृतका की फोटो प्रदेश के सभी थानों में भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके। 

बता दें कि बीते कल ग्रामीणों ने बनमंदोरी माइनर में एक महिला का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची पर और शव को अपने कब्जे में लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में डालकर नहर में डाला गया है।

vinod kumar