नाले में मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

10/14/2023 9:48:57 PM

पानीपत (सचिन शर्मा) : जिले के गांव रजापुर मे उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है पड़ोसी के साथ महिला का विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। मृतक महिला का पति भी लापता है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह रखवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रजापुर निवासी करीब 40 वर्षीय लाजो के रूप में हुई है। महिला के चार बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ही लाजो की जमीन पर कब्जा करने के लिए हत्या की है और हत्या के बाद शव को गांव के नाले में फेंक दिया। मृतका की मां ने आरोप लगाए कि उसकी बेटी के शव को नाले से निकालने से पहले हमें सूचना तक नहीं दी। 

महिला की मां ने आरोप लगाया कि बंता के घर को लेकर उसका पड़ोसियों के साथ विवाद काफी समय से चलता आ रहा था। इसी विवाद को लेकर लाजो को डराते थे। कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। झगड़े की शिकायत थाने में शिकायत भी दी गई है। आज सुबह लाजो का शव नाले में पड़ा मिला बता रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि लाजो  का पति भी गायब है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail