खेतों में मिला महिला का शव, गला घोटकर हत्या की अशंका

9/10/2021 4:35:42 PM

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव हत्या के बाद खेतों में फेंक दिया गया।  जानकारी के अनुसार  थाना छप्पर के गांव भांभोली के पास खेतों से एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला पहनावे से मुस्लिम लग रही है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई। 

डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। महिला की उसी की चुन्नी से गला घोट कर हत्या की गई लगती है। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम रूम में रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम  करवाया जाएगा जिसके बाद पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि प्राथमिक दृष्टि से महिला की हत्या की गई लगती है।

 

Content Writer

Isha