पुलिस के सामने ही महिला ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसी, मकान खाली कराने पहुंचे थे सुरक्षाकर्मी

10/6/2023 6:35:51 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर की आजाद नगर कॉलोनी में कोर्ट के आदेश के बाद एक मकान से कब्जा खाली कराने गई। इस दौरान मकान में रह रही महिला ने पुलिस के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में पुलिस कर्मचारियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों के हाथ भी महिला को बचाते-बचाते झुलस गए। फिलहाल दोनों को ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में दाखिल कराया गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।

बता दें यमुनानगर की आजाद नगर कॉलोनी में आज दोपहर कोर्ट के आदेश से पुलिस एक मकान से कब्जा खाली करने के लिए पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने घर में दस्तक दी घर में मौजूद महिला ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच एक फोन कॉल आई और महिला कमरे में चले गई । कमरे में जाते ही महिला पेट्रोल की बोतल हाथ में लेते हुए बाहर आई और पुलिस के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल छिडक लिया। हालाकि पुलिस इस पूरे मामले की वीडियो ग्राफी कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने महिला को अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कते हुए देखा तो पुलिस ने महिला के हाथ पर पड़ी माचिस को भी अपने कब्जे में ले लिया और इस बीच पुलिस महिला को समझने में जुट गई। लेकिन मौका पाते ही महिला के हाथ एक माचिस लग गई और उसने माचिस की तीली जला दी। महिला का शरीर देखते ही देखते आग की लप्टो  में लिपट गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी लाभ सिंह ने वहां पर पड़े कपड़ों को महिला आरती के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया। ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

वहीं आग पर काबू पाते पाते पुलिस कर्मचारियों के हाथ भी इस आग की लप्टो में आकर झुलस गए। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत महिला और पुलिस कर्मचारी लाभ सिंह को सिविल अस्पताल में ले आए। यहां महिला लगभग 40% झुलसी हुई बताई जा रही है और यहीं पर ही इसका इलाज भी चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आगे देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है।  

           (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma