घर में घुसकर वकील की पत्नी पर पहले तेजधार हथियार से किया हमला, फिर माथे पर मारी गोली

1/16/2021 1:07:40 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना शहर के रेलवे रोड़ स्थित अधिवक्ता चिमन गोयल के घर अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दिनदहाड़े उनकी पत्नि कुसुमलता पर पहले तेजधार हथियार से हमला किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदिहाडे़ घर में घुसकर वकील की पत्नि की हत्या से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिसमें एक व्यक्ति अधिवक्ता के घर के पास से तेज कदमों से आता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना के समय मृतका का पति रोजाना की तरह कोर्ट में गया हुआ था, घर पर सिर्फ काम करने वाली नौकरानी आई हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। बचने का किया था प्रयास लेकिन स्टोर में फंस गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार को रोजाना की तरह अधिवक्ता चिमन गोयल अपने कार्य से डांगरा रोड़ स्थित लघु सचिवालय में बने कोर्ट परिसर में पहुंच गए। चिमन गोयल का लड़का जयंत दिल्ली में नौकरी करता है तथा बेटी रोमिका शादी के बाद से अमेरिका में रह रही है। दोपहर करीबन सवा 12 बजे जब अधिवक्ता चिमन गोयल की पत्नि घर में काम कर रही थी तो उसी समय राजनगर की रहने वाली नौकरानी राजो देवी भी गृह कार्य में लगी हुई थी।

कुछ समय बाद एक व्यक्ति सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसा तथा सीधा अधिवक्ता की पत्नि कुसुमलता के कमरे में चला गया। उसने महिला पर तेजधार हथियार से तीन-चार बार हमला करना शुरु कर दिया। इसी दौरान जब महिला को वह तेजधार हथियार से मार रहा था तो उसने अपने पति को फोन मिलाया जिसके बाद आरोपी ने फोन महिला से छीनकर फैंक दिया। आरोपी ने महिला पर गोली चलाई. लेकिन वह गोली खिड़की में जा लगी जिसके बाद महिला स्टोर में घुस गई जहां आरोपी ने उसके माथे में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी जाते-जाते नौकरानी को गले से पकड़कर उसे कमरे में बंद करके चला गया, आरोपी के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जमा हो गए। मृतका के पति ने जब दोबारा करीबन 10 से 12 बार अपनी पत्नि के नंबर पर फोन किया तो फोन न उठने पर चिमन गोयल स्वंय मौके पर आए देखा तो उनकी पत्नि की स्टोर में लाश पड़ी थी। आरोपी ने महिला पर तीन गोली चलाई जिनके खोल पुलिस को घर से बरामद हो गए है।
 

Manisha rana