युवक से तंग आकर जान देना चाहती है महिला(VIDEO)

7/21/2018 10:11:08 AM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): रेवाड़ी में एक महिला अपने साथ दरिंदगी के डर से अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहती है। रेवाड़ी के कोसली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और एक कवारे लड़के का उस पर दिल आ गया है।

जिसके चलते वो उसके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश करता है। बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत 
कोसली पुलिस को दी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से उसने फैसला किया है कि उसे जिंदा नहीं रहना।
 

Rakhi Yadav