बैंक में पैसे जमा करवाना पड़ा भारी, 18 हजार की नकदी पर चोरनी ने किया हाथ साफ

12/28/2019 1:15:01 PM

फतेहाबाद (देवेंद्र) : यूनियन बैंक में पैसे जमा करवाने गए नहर कालोनी निवासी सुरेश कुमार की एक महिला द्वारा जेब काटने का समाचार है। महिला द्वारा जेब काटने की तस्वीर बैंक में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सुरेश कुमार ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को शिकायत कर शुक्रवार मामला दर्ज करवा दिया है।

सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीती दोपहर करीब 3 बजे जी.टी. रोड स्थित यूनियन बैंक शाखा में पैसे जमा करवाने आया था और उसकी जेब में 18 हजार की नकदी थी। जब वह बैंक में कॉपी की एंट्री करवाने के लिए काऊंटर पर खड़ा था कि अज्ञात द्वारा उसकी जेब से उक्त राशि निकाल ली गई। जेब कटने का पता चलने पर बैंक में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक किया तो पाया कि एक महिला द्वारा यह चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ  धारा 379 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
 

Isha