महिला ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

5/9/2018 8:41:49 AM

कुरुक्षेत्र(पंकेस): कुरूक्षेत्र में एक महिला ने कोच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। कोच प्राइवेट एकैडमी चलाता है और काफी समय से महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जानकारी महिला ने परिजनों को दी। पीड़ित महिला ने उपरोक्त कोच पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोच पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

Rakhi Yadav