'गुडिय़ा' से जुड़े सवालों से बचती नजर आई महिला एवं बाल विकास मंत्री (VIDEO)

12/10/2017 10:18:39 PM

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा प्रदेश की एकलौती महिला कैबिनेट मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन हरियाणा में बढ़ रहे महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अपराधो के लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। आज भी कविता जैन सोनीपत अपने गृह जिले में एक समाज सेवा समिति के वार्षिकोत्सव में कंबल वितरण समारोह में पहुंची हुई थी।



वहां कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने समाज सेवा समिति की तारीफ तो कि लेकिन हिसार के उकलाना में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सवाल पर मीडिया से बचकर निकल गई।