महिलाएं समाज की रीढ़, जो समर्पण और आत्मविश्वास से आयाम स्थापित कर रही: स्पीकर
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी) : विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। कल्याण ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, जो अपनी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और समाज सेवा हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
हम सब महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से लेकर महिला उद्यमिता और स्वावलंबन को बढ़ावा देने तक, हम निरंतर प्रयासरत हैं कि हरियाणा की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और सशक्त समाज की नींव रखें। आज हम संकल्प लें कि नारी सम्मान और समानता को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों में बराबरी मिले, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)