6 महीने बाद भी न्याय का इंतज़ार,  महर्षि दयानंद विवि में महिलाओं का फूटा गुस्सा- "हमें जानबूझकर...

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 05:06 PM (IST)

रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला सफाई है कर्मचारियों के अंतःवस्त्र जांच के मामले में पीड़ित महिलाओं पर समझौते का दबाव बनाने के विरोध ने में शनिवार शाम छात्र संगठनों ने कैंपस में पंचायत की। यहां छात्र यों संगठनों ने रोष जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पंचायत में संत समाज व छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। यहां पीड़ित महिलाओं ने भी मुखर होकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके काम में कमियां निकालकर जानबूझकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

महिलाओं का आरोप है कि 26 अक्तूबर 2025 को हुए मामले में न्याय नहीं मिला है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार श्याम सुंदर निलंबित व दो सुपरवाइजर की नौकरी समाप्त की गई थी। इनमें से असिस्टेंट रजिस्ट्रार को बहाल कर दिया गया है। यह आहत करने वाला कदम है। गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। यह अपने आप में सवाल खड़े करता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static