हरियाणा रोडवेज में पहली बार टिकट काटेगी महिला बस कंडक्टर

12/22/2018 9:05:04 AM

जींद(विजेंद्र कुमार): हरियाणा रोडवेज की बसों में पहली बार जीन्द की एक महिला बस कंडक्टर बनी है। आज तक पुरूष कंडक्टर ही टिकट काटते आते थे लेकिन अब रोडवेज की नई भर्तियों में जीन्द की एक महिलाएं कंडक्टर बनी है। जो यहां के हैबतपुर की रहने वाली भतेरी देवी है। उन्होंने एमए, बीएड, नेट भी क्वालीफाइड किया हुआ है। उनके अनुसार वह हिन्दी लेक्चरार बनना चाहती थी। लेकिन जब कंडक्टर की भर्ती निकली तो उन्होंने उसके लिए एप्लाई किया। 

अब कंडक्टर बनकर भी वह बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इस फिल्ड में बहुत स्कोप है, आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जब लड़कियां जहाज चला लेती है फिर यह तो बस है। उन्हें जीन्द से हांसी, गोहाना, बरवाला रूट पर टिकट काटने का काम मिला है।  

Rakhi Yadav