रेनू भाटिया ने महिलाओं और छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में किया जागरूक

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 05:56 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): राष्ट्रीय महिला आयोग के सानिध्य में आज महिला आयोग हरियाणा द्वारा बाल भवन में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला आयोग की चेयरपर्सन  रेनू भाटिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व प्रधान डॉक्टर पुनीता हसीजा और अन्य महिला डॉक्टर मौजूद रहे। इस मौके पर आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स के अलावा स्कूली छात्राएं भी शामिल हुई। जिन्हें संतुलित आहार के फायदों के बारे में जागरूक किया गया।

PunjabKesari

बता दें कि महिला आयोग हरियाणा द्वारा बाल भवन में पौषण माह कार्यक्रम की शुरुआत महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दीप जलाकर की। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग के सानिध्य में फरीदाबाद के बल भवन में मनाया गया। जिसमें जागरूक करते हुए बताया गया कि छात्राओं को जंक फूड से परहेज करना चाहिए और संतुलित आहार लेने की आदत डालनी चाहिए। ताकि आने वाले समय में वह एक स्वस्थ महिला के रूप में देश को अपना योगदान दे सकें और आने वाली स्वस्थ पीढ़ी जन्म ले सके।

उन्होंने बताया कि आज महिला डॉक्टरों द्वारा खानपान और संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। रेनू भाटिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के तमाम जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व प्रधान डॉक्टर पुनीता हसीजा समेत कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे। 

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

        (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static