इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाएगी महिला कांग्रेस

11/14/2018 9:47:11 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला पदाधिकारियों को राजस्थान चुनाव की तैयारी में कमर कसने को कहा व सभी पदाधिकारियों को राजस्थान के 60 हलकों में को-ऑडिनेटर नियुक्त किया।

इसी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए हल्लाबोल सैल का भी गठन किया गया। इस सैल की जिम्मेदारी बेटियों की आवाज को बुलंद कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मुहिम छेडऩे की होगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के निर्देशानुसार तय किया कि इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
 

Rakhi Yadav