घरेलू हिंसा हो तो महिलाएं डायल करें 181, मिलेगी सुरक्षा

12/14/2019 12:57:51 PM

हिसार (ब्यूरो): किसी महिला को यदि अपने घर में ही हिंसा का सामना करना पड़ रहा है तो वे 181 नंबर डायल कर इसकी शिकायत कर सकती हैं।  यह जानकारी मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी स्पर्श महेश्वरी ने लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रैंस कक्ष में महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा विषय पर मंथन के लिए आयोजित एक बैठक के दौरानa दी। बैठक में सरकारी विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी संगठनों (एन.जी.ओ.) के सदस्यों ने भी भागीदारी की।

सी.एम.जी.जी.ए. स्पर्श महेश्वरी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तथा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर जिला में एक विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान संस्कृति-हमारी पहचान व सुपर वूमैन हिसार संस्थाओं की पदाधिकारियों ने सुझाव दिए कि प्रताडऩा की शिकार महिलाओं व बच्चियों के लिए काऊंसिङ्क्षलग की भी समुचित व्यवस्था की जाए। सी.एम.जी.जी.ए. ने बताया कि जिला के लगभग 50 ऐसे गांवों में नुक्कड़ नाटक भी करवाए जाएंगे, जहां लड़कियों की जन्म दर लड़कों की अपेक्षा कम है। बैठक में संस्कृति हमारी पहचान संस्था की अध्यक्ष विनिता जैन, उपाध्यक्ष रेनु लाहौरिया, सुहानी चिकारा, शेखर, सुपर वूमैन हिसार संस्था से इंदु बजाज व टिं्वकल सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भागीदारी की।

Isha