न्याय न मिलने पर महिलाओं ने किया पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव

12/18/2018 10:16:16 AM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर इनेलो महिला जिला अध्यक्ष ने सैंकडों महिलाओं के साथ मिलकर महिलाओं लगातार बढ रहे अत्याचारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हाथ कटने के बाद भी इंसाफ न मिलने से दुखी महिला ने भी अपनी आपबीती पुलिस कमीश्नर को सुनाई।  



महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी मालिक और पुलिस की मिलीभगत के चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, इस दौरान इनेलो की जिलाध्यक्ष ने ही इनेलो के विधायक नगेन्द्र भडाना पर मिलीभगत का आरोप लगाया।



करीब दो माह पहले कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ हुए हादसे में कटे हाथ को लेकर महिला न्याय के लिये दर - दर की ठोंकरें खा रही है, बडी बात तो ये हैं कि पहले तो कंपनी में महिला को ऐसी मशीन पर काम करने के लिये बिठाया गया जिसके बारे में उसे जानकारी ही नहीं थी।



जिससे उसके बाद हाथ कट गया, कटे हुए हाथ को लेकर महिला कंपनी में मदद के लिये गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई। जिसकी शिकायत भी पुलिस ने सैंकड़ों महिलाओं के प्रदर्शन के बाद ली और मामला दर्ज किया। 



एक बार फिर महिलाओं ने न्याय के लिये इनेलो महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर के नेतत्व में पुलिस कमीश्नर कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इनेलो नेता जगजीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने पहले तो हादसे के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया और प्रदर्शन के बाद जब किया तो कमजोर केस बनाकर पेश कर दिया और उल्टा महिला को ही दोषी बना दिया गया।



महिला न्याय के लिये पिछले 2 महीने से दर -दर की ठोकरें खा रही हैं। ये सब कंपनी मालिक और पुलिस की मिलीभगत के चलते इनेलो विधायक नगेन्द्र भडाना के इशारों पर हो रहा है। इनेलो महिला जिला अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के विधायक नगेन्द्र भडाना के उपर अपराधिक गतिविधि में आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।

Rakhi Yadav