किसान आंदोलन में शांतिपूर्ण माहौल के लिए महिलाओंं ने किया सुखमनी साहिब का पाठ

2/3/2021 4:06:50 PM

अंबाला(अमन): आज हरियाणा पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर महिलाओं द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। महिलाओं का कहना है हमने आज पाठ किसान आंदोलन में शांतिपूर्ण माहौल के लिए व अपने किसान भाइयों की जीत के लिए किया है।  आज शम्भू टोल पर चल रहे किसान धरने का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में अंबाला के वकील पहुंचे वकीलों ने एलान किया कि इस संघर्ष की घड़ी में हम अपने किसान भाइयों के साथ खड़े है। वकीलों का कहना है कि सरकार किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को हम वकील साथियो ने फ्री में लड़ने का फैसला किया।

आज बड़ी संख्या में किसानों के शम्भू टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर काफी चहल पहल देखने को मिली क्योंकि आज कई यूनियने ओर संस्थाएं किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंची। आज सर्व कर्मचारी संघ अपनी पूरी टीम के साथ किसान धरने पर समर्थन देने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के नेताओ का कहना है कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है सरकार किसानों पर जबरदस्ती तीनो कानून थोप रही है सर्व कर्मचारी संघ शुरू से ही किसान आंदोलन के समर्थन में है। 

Isha