महिलाओं को बारात देखना पड़ा भारी, छत का छज्जा गिरने से कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल

3/19/2023 8:27:18 PM

जींद(अमनदीप पिलानिया): शहर के खटकड़ में रविवार को दोपहर बाद महिलाएं बारात देख रही थी। इस दौरान छत का छज्जा टूटकर गिर गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।   

बता दें कि गांव खटकड़ निवासी दिलबाग की भतीजी कि रविवार को शादी थी। इस बीच बारात देखने के लिए कुछ महिलाएं मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर नाच रहे बारातियों को देख रही थी। जबकि कुछ महिलाएं मकान के छज्जे पर खड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक से छज्जा टूटकर नीचे गिर गया और कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। 

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma