महिला हॉकी टीम को रजत पदक दिलाने में बेटी नेहा का भी हाथ (VIDEO)

8/31/2018 11:05:26 PM

सोनीपत(पवन राठी): एशियाई खेलों में भारत की महिला हॉकी टीम उम्मीद गोल्ड मेडल की लगाई जा रही थी, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ सिल्वर मेडल ही लगा। वहीं इसी टीम की खिलाड़ी नेहा गोयल सोनीपत की रहने वाली है। टीम की इस जीत पर नेहा के घर खुशी का माहौल है। नेहा बहुत ही गरीब परिवार से है, लेकिन उसकी मेहनत से आज प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेहा की मां ने कहा कि वह बहुत खुश है।



नेहा के कोच प्रीतम सिवाच का कहना है कि नेहा यहां बहुत ही ज्यादा मेहनत करती थी और जिसका नतीजा वह इतनी बड़े मुकाम तक पहुंची और आज देश को सिल्वर मेडल दिलाने में भी अहम योगदान रहा। नेहा गोयल से सोनीपत की ओर भी खिलाड़ी प्रेरणा लेंगे और आगे बढ़ेंगे।



वहीं नेहा गोयल के घर में सभी मिठाइयां खा रहे हैं और खुशी मना रहे हैं और खुशी मनाने का मौका भी है। क्योंकि एक गरीब परिवार से सोनीपत की बेटी नेहा गोयल ने आज जिले का नाम रोशन किया है। नेहा गोयल अपनी मां के साथ महज एक कमरे में रहती है और बहुत ज्यादा मेहनत की है, जिसका नतीजा नेहा टीम का सदस्य बनी और एशियाई खेलों में हिस्सा लिया।

नेहा गोयल की मां ने कहा कि वह बहुत खुश है और उसने आज बेटी होने का फर्ज के साथ-साथ देश में जिले का नाम रोशन कर दिया। नेहा जब लौटेगी तो जोरदार स्वागत करेंगे।

Shivam