फतेहाबाद में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

3/2/2018 2:33:01 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में महिलाओं ने फूलों और गुलाब के साथ धूम-धाम से होली का पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने फूलों और गुलाब के साथ होली मनाई। साथ ही होली में पानी बचाने और पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक भी किया। 

फतेहाबाद में धूम-धाम से होली का पर्व मनाया गया। आज महिला व बच्चों ने कुछ अलग ढंग से होली का पर्व मनाया।  महिलाओं ने गुलाल और फूलों की होली खेली और   होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि पानी को बचाना जरूरी है। इसके लिए रंगों के स्थान पर गुलाल व फूलों से होली खेली जाना चाहिए। होली उत्सव पर एकता व सौहार्द्र का परिचय देते हुए शांति पूर्ण तरीके से उत्सव मनाए। त्योहारों पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में महिला व बच्चे मौजूद थे।