कोरोना की लड़ाई में अहम योगदान: महिलाओं ने मिलकर तैयार कर डाले ढाई लाख मास्क

4/26/2020 2:28:11 AM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। वहीं आमजन इस बीमारी से बच सकें, इसको लेकर प्रशासन आजीविका मिशन की महिला समूह मास्क बनवा रहा है क्योंकि मेडिकल पर मास्क सही मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने आजीविका मिशन की महिला समूह को मास्क बनाने के लिए लगाया है। 

महिला समूह को प्रशासन की तरफ से कपड़ा उपलब्ध करवा दिया गया है। एक महीने में महिला समूह ने ढाई लाख मास्क बनाकर तैयार कर दिए हैं। शहर के लालबत्ती चौक पर पंचायत भवन के पास महिला समूह की महिलाओं ने कैंप लगाकर कपड़े द्वारा बनाए गए मास्क बेच रहे हैं। एक मास्क की कीमत 15 रुपये रखी गई है। अगर कोई गरीब व्यक्ति आता है तो उन्हें फ्री मास्क दे दिया जाता है।



मेडिकल स्टोरों पर 5 वाला मास्क 30 रुपये तक बेचा जा रहा है जो एक बार ही यूज होता है। जबकि महिला समूह द्वारा बनाया गया मास्क धोने के बाद दोबारा पहन सकते हैं। वहीं इस समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सेनेटाइजर भी कम कीमत पर दिया जा रहा है।

एडीसी अजय चौपड़ा ने बताया कि प्रदेश में मास्क बनाने में आजीविका मिशन की महिला समूह पहले नंबर पर है। ढाई लाख मास्क बनाए गए हैं। अन्य जिलों में कहीं 40 हजार तो कहीं 80 हजार ही मास्क बनाए हैं। लेकिन यहां लगातार मास्क बनाए जा रहे हैं, जिससे हर व्यक्ति मास्क पहन सके और कोई इस महामारी के चपेट में न आ सके।

Shivam