'गुड़िया' को न्याय दिलाने के लिए महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

12/12/2017 8:41:31 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हिसार के उकलाना में हुई शर्मसार घटना के अपराधियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर हर मांग उठ रही है। रोहतक में भी आज अखिला भारतीय जनवादी महिला समिति ने विरोध प्रदर्शन कर इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले हैवानों का पुतला जलाया। आरोपियों की गिरफ्तारी मांग के साथ भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देन का आरोप लगाया।



जनवादी महिला संगठन के कार्यकर्ता आज रोहतक में सोनीपत स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां उकलाना में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना का विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों के पुतले जलाए। अखिल भारतीय जनवादी महिला समीति की प्रदेश महासचिव सविता का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर सरकार लगाम लगाने में नाकाम है।



उन्होंने कहा कि, आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं घट रही हंै, उकलाना में जिस तरह की घटना हुई वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।