जींद में महिलाओं ने खेली बिन पानी की होली, फूल और गुलाल लेकर बिखेरे खुशियों के रंग

3/23/2024 9:01:27 PM

जींद (अमनदीप पिलानिया): अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जींद की ओर से शनिवार को होली और फाग का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों और गुलाल की होली खेली। बिना पानी की होली खेली।

होली के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर जैन महिला मंडल, संस्कृति सदन और लाडली ग्रुप की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अग्रवाल समाज की प्रधान डेजी जैन, संरक्षक पुष्पा गोयल, पूर्व प्रधान पुष्पा अग्रवाल, मंजू सिंगला, रेनू गर्ग, सुनीता गुप्ता इत्यादि महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि अग्रवाल समाज की महिला विंग पिछले लंबे समय से राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाती रही है। इसी कड़ी में महिला विंग की ओर से होली और फाग का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिला विंग ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगों के इस त्यौहार का खूब लुत्फ उठाया। महिलाओं ने बिना पानी के ये होली खेली। इस अवसर पर महिला विंग की प्रधान डेजी जैन का कहना था कि ये त्यौहार रंगों का त्यौहार है। हमें इस दिन पुराने भेदभाव भुलाकर सबको प्यार का पैगाम देना चाहिए तभी इस प्रकार के त्यौहार मनाना सार्थक होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal