KUK में रिश्वतखोरी: महिला प्रोफेसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, विवि भी कर सकता है कार्रवाई

9/25/2019 8:57:29 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): देश की जानी मानी यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की प्रोफेसर एमफिल की एक छात्रा से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छात्रा की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को छापेमारी की और आरोपी महिला प्रोफेसर को हिरासत में लिया है।

दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की अध्यक्षा पर उसके विभाग की एक छात्रा ने रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं। उससे एमफिल की थीसिस की एवज में रिश्वत की मांग की गई। छात्रा के परिजनों ने विजिलेंस टीम को इसकी शिकायत दी और विजिलेंस टीम ने अपने तरीके से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जाल बिछाकर छापेमारी की। इस छापेमारी में छात्रा से महिला प्रोफेसर ने 20 हजार लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम ने महिला प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कर लिया गया है। विश्वविद्यालय की छवि को तार-तार करने वाले इस मामले में अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कड़ा रुख है। 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ अशोक शर्मा का कहना है कि इस घटना से विश्वविद्यालय को बड़ा आघात लगा है। शर्मसार करने वाली इस घटना पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब जल्द ही अपना कड़े निर्णय ले सकता है। उन्होंने बताया कि महिला प्रोफेसर पर जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से भी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

Isha