गंदे पानी की शिकायत को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ जाम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 10:47 PM (IST)

पटौदी, (ब्यूरो): मंगलवार को जाटौली गांव की महिलाओं ने पीने के लिए आने वाले गंदे पानी शिकायत को लेकर कुलाना पटौदी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम दौरान महिलाएं अपने साथ बाल्टियों में गंदा पानी भरकर अपने साथ लाई थी। आधे घंटे के जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारे सडक़ पर लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

गांव की कृष्णा, दुलारी देवी और बिमला के अनुसार उनके घरों में पिछले लंबे समय से सीवर का पानी सप्लाई किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत का कोई फायदा नहीं हो रहा है। मजबूरी में प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए जाम लगाया गया है। तृप्ती, चंद्रो, बीना और मंजू के अुनसार घरों में गंदे पानी की सप्लाई के कारण बिमारी बढ़ रही है। इस संबंध में समाज सेवी रवि चौहान, धर्मेंद कौशिक का कहना है कि सरकार को लोगों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं जाम की सूचना मिलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और महिलाओं को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। वहीं जेई अनिल कुमार ने कहा कि जिस पानी की सप्लाई की जा रही है। अगर उसमें कोई खराबी है तो इसे तुंरत ठीक जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static