धर्म परिवर्तन न करने पर महिला की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

12/21/2018 3:02:07 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद की रतिया इलाके की डिब्बा कॉलोनी में एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले एक राजा नाम के पादरी के कहने पर उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। महिला ने बताया कि जब उसने ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे अब ईलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 



महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों को बेटे की चाहत है, लेकिन पिछले दिनों उसके यहां बेटी पैदा हुई। ससुराल वालों का कहना था, कि अगर पीड़िता के द्वारा ईसाई धर्म अपनाया गया होता तो बेटा पैदा होता।



महिला ने बताया कि पादरी के द्वारा उसके परिवार वालों को लगातार धर्म परिवर्तन के लिए भड़काया जा रहा है। पादरी का कहना है कि अगर महिला ईसाई धर्म अपनाने तो उसके यहां शर्तिया बेटा पैदा होगा। पीड़िता के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। 



वहीं, इस मामले की सूचना पाकर बजरंग दल रतिया के कार्यकर्ता भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल चाल जाना। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में सरकार के द्वारा जल्द कार्रवाई आरोपियों पर की जाए।



 

Rakhi Yadav