बाल संरक्षण अधिकारी को महिला आयोग ने ठहराया दोषी, महिलाओं को प्रताड़ित करना के लगे थे आरोप

5/18/2022 11:26:55 PM

पलवल(दिनेश): महिलाओं की शिकायत पर पलवल के जिला बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार कई महिलाओं ने डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत लेकर महिलाएं महिला आयोग के पास पहुंची। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने शिकायतकर्ता महिलाओं और बाल संरक्षण अधिकारी कपिल की दलीलें सुनी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद रेणु भाटिया ने कपिल को दोषी पाया। उन्होंने पलवल पुलिस को कपिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai