महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव की हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती

10/30/2018 5:48:34 PM

पंचकूला(उमंग): महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंजलि बंसल की अचानक तबियत खराब हो गई, जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पंचकूला से पूर्व विधायक स्वर्गीय डीके बंसल की धर्मपत्नी अंजलि बंसल की तबियत गलत दवा के सेवन से बिगड़ी बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें दोपहर 2: 30 बजे उन्हें अंबाला से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अंजली की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

Shivam