महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, बेटा नहीं होने पर महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार!

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 11:36 AM (IST)

गुरुग्राम (सतीश): हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत सोहना में देखने को मिली है। जहां पर दो सगी विवाहित बहनों ने सोहना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है और पीड़ितों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप लगाया है कि लड़का ना होने पर उसके ससुर व जेठ ने  उनके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह मारपीट कर प्रताड़ित किया।

वहीं पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मामले की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उस समय पीड़ितों ने पुलिस से गिरफ्तारी को लेकर पूछा। उस दौरान पुलिस कहा कि उन्होंने मामले को कैंसिल कर दिया है और उल्टा महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के आलाधिकारियों  से न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। जिस कारण वह अपने पिता के साथ जगह-जगह छिपती घूम रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static