आग से महिला झुलसी, गंभीर हालत में रोहतक PGI में भर्ती

12/13/2020 2:19:35 PM

बहादुरगढ़ : थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव खरमाण में एक महिला पर तेल डालकर आग लगाने का आरोप है। इसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में रोहतक के पी.जी.आई. एम.एस. में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि महिला 70 प्रतिशत तक जल गई है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

बयानकर्ता मनीषा के अनुसार जिस समय वह लकड़ी लेने के लिए प्लॉट पर गई तो उस दौरान वहां पर परिवार की कुछ अन्य महिलाएं भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे पकड़कर उस पर तेल डाल दिया और फिर आग लगा दी। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। सूचना पाकर उसके परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और उसे गंभीर हालत में रोहतक के पी.जी.आई. एम.एस. में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Manisha rana