महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेजी चूडिय़ां, रेप की घटनाओं से समाज आहत

1/18/2018 8:29:36 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते हुए अपराध को लेकर फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में महिला कांग्रेस विंग की महिलाओं ने सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर एवं उनके साथ सैकड़ों की तादाद में महिलाएं मौजूद थी। महिलाओं ने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को डीसी के माध्यम से ही चूडिय़ां भेजी हैं।



हरियाणा में लगातार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपहरण और बलात्कार के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि, जिन महिलाओं को लुभावने वादे कर खट्टर सरकार ने वोट बटोरे उन्हें महिलाओं की सुरक्षा करने में भी हरियाणा सरकार नाकारा साबित हुई है। प्रदेश में घट रही रेप जैसी भयानक घटनाओं से समाज आहत है, जिस कारण महिलाओंं ने मुख्यमंत्री को चूडिय़ां भेज कर अपना रोष प्रकट किया।