पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने कम दिखाई मतदान करने में रुचि

10/23/2019 12:01:02 PM

करनाल (सरोए): विधानसभा चुनाव में जिलेभर की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान में कमी दर्ज की गई, वहीं इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं काफी कम संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंची। पुरुषों का मत प्रतिशत जहां 66.04 प्रतिशत रहा तो उसके मुकाबले में महिलाओं का मत प्रतिशत 61.81 प्रतिशत रहा, जो 4.23 प्रतिशत कम है, वहीं 5 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान इंद्री विधानसभा सीट पर हुआ है, जबकि सबसे कम करनाल सीट पर। इंद्री में मतदान  72.33 जबकि करनाल में 52.29 प्रतिशत रहा। मतदान कम होने पर किस पर भारी पड़ेगा, इसका पता तो 24 अक्तूबर को ही पता चल पाएगा। क्योंकि कम-ज्यादा मतदान के सबसे अलग-अलग गुणा भाग होते हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 6 लाख 99 हजार 205 महिला पुरुषों ने मतदान किया। इनमें से 3 लाख 81 हजार 456 पुरुष जबकि 3 लाख 17 हजार 749 महिलाओं ने मतदान का प्रयोग किया।   

 

  • नीलोखेड़ी में 2 लाख 14 हजार 175 वोट हैं, इनमें से 1 लाख 13 हजार 47 वोट पुरुष जबकि 1 लाख 1 हजार 128 वोट महिलाओं की हैं। इनमें से 73839 पुरुषों ने जबकि 60 हजार 762 महिलाओं ने वोट डाला।  
  • -इंद्री में 1 लाख 96 हजार 745 वोट हैं, इनमें से 1 लाख 4 हजार 59 वोट पुरुषों के हैं। जबकि 92 हजार 682 महिलाओं की वोट हैं। इनमें से 76 हजार 408 वोट पुरुषों ने जबकि 65 हजार 896 वोट महिला वोटरों ने डाले।  
  • -करनाल में 2 लाख 39 हजार 183 वोटर हैं। इनमें से  1 लाख 24 हजार 268 पुरुष जबकि 1 लाख 14 हजार 915 महिला वोटर हैं। इनमें से 68 हजार 176 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह 56 हजार 844 महिलाओं ने वोट डाला।  
  • -घरौंडा में 2 लाख 16 हजार 528 वोटर हैं, इनमें से 1 लाख 15 हजार 431 पुरुषों ने मतदान किया, इसी तरह 1 लाख 1 हजार 94 महिला वोटरों ने मतदान किया। इनमें से 79 हजार 254 पुरुषों ने जबकि 64 हजार 995 महिला वोटरों ने वोट डाला।  
  • -असंध में 2 लाख 25 हजार 55 वोट है। इनमें से 1 लाख 20 हजार 784 पुरुष वोटर हैं, जबकि 1 लाख 4 हजार 271 महिला वोटर हैं। इनमें से 83 हजार 779 पुरुषों ने जबकि 69 हजार 212 महिला पुरुषों ने मतदान डाला।   

Isha