लॉकडाउन से परेशान महिला बोली- बिना मेकअप के बच्चे भी डरने लगे, ब्यूटी पार्लर खोल दो

5/4/2020 10:26:36 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कर्फ्यू हटने के बाद बेशक चंडीगढ़ में शर्तों के साथ दुकानें खोलने की इजाजत दे दी गई है। लेकिन संक्रमण के खतरे के चलते फिलहाल ब्यूटी पार्लर और सैलून खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। मार्किट में ब्यूटी पार्लर न खुला होने के चलते चंडीगढ़ सेक्टर 23 की एक महिला परेशान दिखाई दी।

महिला के अनुसार कफ्र्यू के चलते उन्हें घर में बैठे कई दिन हो गए है और आज वह मार्किट में कोई पार्लर खुला हुआ देखने आई थी। महिला ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पार्लर न खुले होने की वजह से अब उन्हें देखकर उनके बच्चे भी डरने लगे हैं। इसलिए वे ये आग्रह करना चाहती है कि अगर दूसरी दुकानों को को खोलने की इजाजत दी है तो कोई पार्लर भी खोलने की इजाजत मिलनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं आर्थिक परिस्थितियों के मध्य सामंजस्य बनाने के प्रति सचेत है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हरियाणा में कल 4 मई 2020 से लॉकडाऊन के तीसरे चरण में जहां कुछ क्षेत्रों में रियायतें दी जा रही हैं, वहीं धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध होगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रदेश में कफ्र्यू रहेगा, जबकि बाकी अवधि में आवागमन व कार्य होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह उनके जिला की कार्य प्रणाली की समीक्षा की जाएगी, अगर लॉकडाऊन का पालन करने में ढि़लाई बरती गई और क्षेत्र को रैड-जोन घोषित कर दिया गया तो उस क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को छोडकऱ कई प्रकार की अनुमति बंद हो जाएंगी।

Shivam