अश्लील वीडियो बनाकर महिलाएं अन्य लोगों के साथ मिलकर करती थी ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

11/20/2023 12:45:04 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : अश्लील फिल्में बनाकर ब्लैकमेल करने का धंधा आजकल काफी फल फूल रहा है। महिलाएं मोबाइल पर चैटिंग के दौरान लोगों की व अपनी अश्लील फिल्में बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करती हैं। जहां यमुनानगर से ताजा मामला सामने आया है जहां महिलाएं अन्य लोगों के साथ मिलकर कई लोगों को अपने जाल में फंसा कर अश्लील फिल्म बनाकर ब्लैकमेल किया करती थी। इस मामले में हालांकि पुलिस ने गंभीरता दिखाई और महिलाओं व उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

कुरुक्षेत्र के व्यक्ति ने की थी शिकायत 

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसे उसके जानने वाले व्यक्ति ने किसी महिला से मिलवाया। इस दौरान उसे नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील फिल्में बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह उन्हें सोशल मीडिया पर डालकर और परिवारजनों को बताने की बात कह कर 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने 50000 रुपए लेते हुए इन महिलाओं को और उनके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana