नशे के खिलाफ महिलाओं ने छेड़ी जंग, बोली-1 सप्ताह के अंदर बंद करवाए जाए ठेके

9/19/2019 6:42:16 PM

सोनीपत:  उड़ता पंजाब के बाद अब हरियाणावी नशे की गिरफ्त में है लेकिन अभी से इसे दूर करने के लिए महिलाएं खड़ी होने लगी है। सोनीपत के गांव सेरसा जाटी में ताजा मामला सामने आया है जहां पर महिलाओं ने नशे के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। सभी महिलाओं ने गांव के अंदर पोस्टर लगवा दिए हैं जिसमें अवैध रूप से शराब बेचे जाने और शराब से होने वाले नुकसानो का जिक्र किया गया है वही सभी महिलाओं ने प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही की मांग की है। सभी महिलाओं का आरोप है कि गांव की हर गली में अवैध रूप से शराब बेची जाती है।वहीं अगर एक सप्ताह के अंदर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वह ग्राम पंचायत के खिलाफ भी खड़ी हो जाएंगी।

वही इन महिलाओं के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शराब से बहुत ज्यादा बर्बाद हो रही है और हमारे युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो हमारा गांव पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और गांव में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। तभी हम नशे कैसे बच सकते हैं। बहराल महिलाओं की पहल का कितना सर गांव में पड़ता है और गांव में पंचायत कब तक इनकी मांग को पूरी करती है। यह आने वाला वक्तत बताएगा। लेकिन ऐसी पहल की सभी को जरूरत है। तभी नशे से बचा जा सकता है।

Isha