पी.जी.आई. में महिला ने फंदा लगाकर दी जान,मानसिक रूप से चल रही थी परेशान

4/7/2022 12:00:03 PM

रोहतक : प्रदेश के एक मात्र स्वास्थ्य संस्थान पी.जी.आई. एम.एस. के वार्ड-13 में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर आई पुलिस व एफ.एस.एल. टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

जानकारी के मुताबिकआर्यनगर के रहने वाली 40 वर्षीय बेटी मोनिका पुत्री दिलबाग सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसे मैंटल रोगी वार्ड-13 में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उसने वार्ड के बाथरूम में अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। अन्य रोगियों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। थाना पी.जी.आई. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं,मामले में पी.जी.आई. थाना एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि जांच की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि महिला ने किन कारणों से फंदा लगया। वहीं परिजन इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है।
 

Content Writer

Isha