यमुनानगर में परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू, अध्यापकों की लगी ड्यूटी

8/25/2020 1:58:48 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में आज से परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 3 सितंबर तक चलेगा। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य स्कूलों में आज शुरू हो गया। स्कूलों में टीचरों द्वारा ऑपरेटर के सहयोग से यह कार्य किया गया है। जिसमें एक परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दी जाएगी और उसके बाद पहचान पत्र बनेगा। 

यमुनानगर में कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर एवं अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर ने बताया कि पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे शुरू करके 100 पहचान पत्र बनाए गए थे, जो संबंधित लोगों को वितरित किए गए थे। अब सभी लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं और यह कार्य 3 सितंबर तक चलेगा। 

इसके लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते विशेष ध्यान यह रखा जा रहा है कि एक समय में ज्यादा भीड़ ना हो। इसके लिए 22 से ज्यादा अभिभावक एक समय में स्कूल में नहीं बुलाए जाएंगे। वहीं अध्यापकों का कहना है कि जो एमआईएस पर लिंक आया है, वह अभी नहीं चल रहा। जिसके चलते माई परिवार ऐप से कार्य शुरू किया गया है। और सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कार्य किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की एक परिवार एक पहचान पत्र योजना के तहत पूरे देश में यह परिवार पहचान पत्र बनाए जाने हैं। जो विभिन्न कार्यों के लिए प्रयोग किए जाएंगे। इन पहचान पत्रों में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण उपलब्ध होगा।

vinod kumar